विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच सेकेंड में टाइल कारोबारी से लाखों की लूट

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 09:38 PM (IST)

जेपी नगर में रहने वाले एक टाइल व्यापारी के पैर के पास गोली चला कर लुटेरे लाखों की नकदी लूट ले गए।

पांच सेकेंड में टाइल कारोबारी से लाखों की लूट
पांच सेकेंड में टाइल कारोबारी से लाखों की लूट

संवाद सहयोगी, जालंधर

जेपी नगर में रहने वाले एक टाइल व्यापारी के पैर के पास गोली चला कर लुटेरों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। आरोपितों ने पांच सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना में किसी भेदी के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बैग में लाखों रुपये बताए जा रहे हैं। गोली चलने और लूट की सूचना मिलते ही एसीपी पलविदर सिंह और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

टाइल व्यापारी गगन अरोड़ा ने बताया कि वो शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गगन टाइल नाम से शोरूम चलाते हैं। सोमवार देर शाम करीब सात बजे वो अपने घर आए। अभी अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए और उसके पास पड़ा पैसों वाला बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसके पैर के पास गोली चला दी। इसके बाद लुटेरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसका बैग छीन कर फरार हो गए। एसीपी पलविदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपित

वारदात स्थल के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपित कैद हो गए हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपित वहीं पर खड़े होकर गगन के आने का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने रेकी के पश्चात ही इस वारदात को अंजाम दिया है। यह भी माना जा रहा है कि तीनों में कोई न कोई भेदी है, जिसे मालूम था कि किस दिन गगन कितनी रकम लेकर आते हैं और उसी दिन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।