Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 09:45 PM (IST)

    मौसम विभाग की तरफ से जालंधर में रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। जो सही साबित हुआ तो तापमान में भी उसका असर दिखाई देगा। शनिवार को मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।

    Hero Image
    मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया

    जालंधर, जागरण संवाददाता: पंजाब के कई जिलों में मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। जालंधर में मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। जो सही साबित हुआ तो तापमान में भी उसका असर दिखाई देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी से मिली राहत

    शुक्रवार को हुई वर्षा की असर शनिवार को सुबह से ही देखने को मिला। जिस वजह से दिनभर धूप खिलने के साथ-साथ हल्के हल्के आसमान में बादल भी छाए हुए रहे। देर शाम ठंडी हवाएं भी चलने से सभी को गर्मी से राहत मिली।

    यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत और एक गंभीर जख्मी; एक ही बाइक पर थे चारों सवार

    इतना दर्ज किया गया तापमान

    जिसके चलते ही मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।