कूड़े से खाद बनाने का प्रोजेक्ट फंसा, 23 में से सिर्फ चार पिट बने, शहीद भगत सिंह कॉलोनी में पेंडिंग
शहर में विकास की गित धीमी हाे सकती है। एफएंडसीसी की मीटिंग में शहीद भगत सिंह कॉलोनी में प्रस्तावित कूड़े से खाद बनाने के कंपोस्ट पिट्स प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे है।
जालंधर, जेएनएन। नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की मीटिंग में शहीद भगत सिंह कॉलोनी में प्रस्तावित कूड़े से खाद बनाने के कंपोस्ट पिट्स प्रोजेक्ट को पेंडिंग कर दिया गया है। निगम में पहली बार वर्चुअल तरीके से हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
कालोनी के लोगों ने रिहायशी आबादी में कूड़े से खाद बनाने के प्रोजेक्ट का विरोध किया था। कूड़े की प्रोसेसिंग न होने से निगम ने पिट्स प्रोजेक्ट पर फोकस किया था लेकिन यह भी सफल नहीं हो पा रहा है। करीब दो साल में 23 साइट्स पर पिट्स बनाने का प्लान कनाया लेकिन अभी तक सिर्फ चार जगह ही पिट्स बन पाए हैं। निगम नंगलशामा, बडिंग, विकासपुरी, फोलड़ीवाल में ही पिट्स बना पाया है।
मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे बनाए जाने वाले पिट्स को लेकर विरोध हुआ तो उसे शहीद भगत सिंह कॉलोनी में शिफ्ट करने का प्रस्ताव आ गया। यह प्रस्ताव पास भी नहीं हुआ था कि यहां भी विरोध शुरू हो गया। अब नई जगह तलाशी जा रही है। इंडस्ट्री एरिया में लीडर फैक्ट्री के पीछे बनने वाले प्रोजेक्ट को विरोध के बाद नेशनल हाईवे पर बेअंत सिंह पार्क में शिफ्ट करना तय किया गया है। इससे पहले भी कई बार पिट्स प्रोजेक्ट को लेकर विरोध हो चुके हैं। नंगलशामा में इस प्रोजेक्ट को लेकर किंग्स अपार्टमेंट सोसायटी के लोग तो हाईकोर्ट भी गए हैं। धन्नोवाली, दकोहा में काम रुका है।
एफएंडसीसी ने पास किए 4.55 करोड़ के काम, बस्ती पीरदाद ट्रीटमेंट प्लांट मेंटिनेंस के टेंडर पेंडिंग
इस दाैरान 4.55 करोड़ के काम पास किए गए हैं। हालांकि काला संघिया ड्रेन के आसपास की कॉलोनियों में सीवरेज समस्या काफी है लेकिन बस्ती पीरदाद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के मेंटेनेंस के दो टेंडर मंजूर नहीं किए गए हैं। ट्रीटमेंट प्लांट के सिविल और मैकेनिकल रखरखाव के 36.68 लाख और इलेक्ट्रिकल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन रखरखाव के 41.14 लाख के टेंडर को मंजूरी दी जानी थी।
मेंबर गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ ने इस पर एतराज जताया और कहा कि पहले वह फाइल चेक करेंगे और मौके का मुआयना करेंगे। एतराज के बाद दोनों प्रस्ताव पेंडिंग किए गए हैं। वार्ड नंबर 6 के सलोनी माता मंदिर के पास लगने वाले ट्यूबवेल की साइट बदलकर थ्री स्टार कॉलोनी में लगाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। सभी जोन में सीवरेज, वाटर सप्लाई, ट्यूबवेल, डिस्पोजल की मरम्मत और रखरखाव के काम के काम के लिए 52 लाख के टेंडर भी मंजूर किए गए हैं। शहर की सड़कों पर थर्मो प्लास्टिक पेंट से लाइने लगाने और कैट आई लगाने के 31.71 लाख के टेंडर को भी मंजूरी दी गई है।
यह सड़कें होंगी मंजूर
ढिलवां इंटरला¨कग टाइल्स 18.39 लाख मकसूदां चौक टाइल्स 11.28 लाख मोती बाग टाइल्स 21.70 लाख कोट बाबा दीप सिंह नगर 14.89 लाख फगवाड़ा गेट मोहल्ला 4.54 लाख काजी माेहल्ला 7.18 लाख सिद्ध मोहल्ला, सोढल नगर 8.21 लाख कबीर एवेन्यू 16.43 लाख (नोट : सभी रुपये में)
ज्योति नगर के डंप को लेकर पार्षद रोहन सहगल का अल्टीमेटम
वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर लगातार परेशानी झेल रहे निगम को अब वार्ड नंबर 26 के पार्षद रोहन सहगल ने चेतावनी दे दी है। रोहन ने चेतावनी दी है कि अगर ज्योति नगर में कूड़े का डंप खत्म न किया गया तो वह मोर्चा खोल देंगे।