मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में 451वीं चौंकी आज, वरुण मदान लगाएंगे हाजिरी
देश भर में मौजूद 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी के दरबार, श्री देवी तलाब मंदिर प्रांगण में 16 नवंबर 451वीं साप्ताहिक चौंकी होगी।
जागरण संवाददाता, जांलधर : देश भर में मौजूद 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी के दरबार, श्री देवी तलाब मंदिर प्रांगण में 16 नवंबर 451वीं साप्ताहिक चौंकी होगी। मंदिर कमेटी के महासचिव राजेश विज ने बताया कि शुक्रवार को संक्रांति वाले दिन मां की चौंकी में भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के शिष्य वरुण मदान शाम 7 से रात 9 बजे तक मां की महिमा का गुणगान करेंगे। उसके बाद अरदास व आरती होगी। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लंगर लगाया जाएगा।
2010 से निरंतर चल रहा है सिलसिला
मंदिर दरबार के मंच संचालक बलदेव आनंद व सेवादार अर्जुन मल्होत्रा ने बताया कि एक अप्रैल 2010 से मां की साप्ताहिक चौंकियों का दौर चल रहा है। अभी तक इसमें भजन सम्राट नरेंद्र चंचल, हरबंस लाल बंसी, मनमोहन वारिस, लख¨वदर वडाली सरीखे कलाकार हाजिरी लगा चुके है। वहीं अगले ढेड़ वर्ष तक की बु¨कग एडवांस हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं प्रचार
आम लोगों में इस शक्तिपीठ के बारे में जानकारी के अभाव में लोगो को इस मंदिर की महिमा व यहां होने वाले कार्यक्रमों संबंधि फेसबुक पर भी जानकारियां दी जा रही हैं। इस बारे में अर्जुन मल्होत्रा ने बताया कि फेसबुक पर त्रिपुरमालिनी के नाम से ग्रुप व पेज एक्टिव है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भक्त जुड़े हुए हैं। वह रोजाना ¨चतपूर्णी व अन्य शक्तिपीठों की ही तरह मां त्रिपुरमालिनी जी के श्रृंगार दर्शन सैंकड़ो लोगो को सुबह भेजते हैं।
16 नवंबर का है खास महत्व
मंदिर के पंडित अनूप शास्त्री ने बताया कि 16 नवंबर को संक्रान्ति है। इस दिन कार्तिक महीना खत्म होकर मार्गशीष महीना शुरू होगा तथा इसी दिन गोपाष्टमी भी है, जिसके चलते मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में चौंकी भी खास होगी। इस दिन मां का सिमरण करने से दोहरा फल प्राप्त होगा।