Move to Jagran APP

दलेर मेहंदी के अलावा और भी कई पंजाबी गायक रहे हैं विवादों में

दलेर मेहंदी के अलावा और भी कई पंजाबी कलाकारों पर धोखाधड़ी, जमीनी विवाद व दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं। कई गायकों का विवादों के कारण करियर भी खत्म हुआ।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 02:33 PM (IST)
दलेर मेहंदी के अलावा और भी कई पंजाबी गायक रहे हैं विवादों में
दलेर मेहंदी के अलावा और भी कई पंजाबी गायक रहे हैं विवादों में

जालंधर [सुमित मलिक]। पंजाबी गायकों का पुलिस व विवाद से पुराना नाता रहा है। दलेर मेहंदी के अलावा उनके भाई मीका सिंह, सुखविंदर पंछी व सुक्खा दिल्ली वाला का नाम भी मानव तस्करी के मामले में आ चुका हैं। अर्शदीप सिंह चोटिया को सजा भी हो चुकी है। सुक्खा दिल्ली वाला भी इसी के चक्कर में तिहाड़ जेल में रह चुके हैं।

loksabha election banner

इनके अलावा केएस मक्खन व गुरमीत नागरा जैसे गायकों पर नशा तस्करी के आरोप लग चुके हैं। अपने गानों से पंजाबियों समेत हजारों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अधिकतर सिंगर पर अभी भी दुष्कर्म, जमीन हड़पने अथवा धोखाधड़ी के मामले चल रहे हैं।

तीन साल पहले थाना हरिके पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के खिलाफ गलत शब्दावली इस्तेमाल करने के आरोप में पंजाबी गायक सतनाम सागर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। उसके बाद वह परिवार समेत फरार हो गए थे। बठिंडा के मशहूर गायक प्रीत बराड़ भगोड़ा करार दे दिए गए हैं। पंजाब के मशहूर गायक व उनसे जुड़े विवाद :

अर्शदीप सिंह चोटिया : कबूतरबाजी

मानसा कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में पंजाबी गायक अर्शदीप सिंह चोटिया को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक साल की सजा सुनाई थी। 5 मई 2008 को डेढ़ लाख रुपये देने के बावजूद विदेश नहीं भेजने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी।

सुखविंदर पंछी : कबूतरबजी

जुलाई 2011 में कबूतरबाजी के मामले में पंजाबी पॉप गायक सुखविंदर मान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अमेरिकी दूतावास ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 लाख रुपये लेकर पंजाब की रहने वाली अनीता नामक महिला का पति बनकर उसे अवैध तरीके से विदेश भेजा।

सुक्खा दिल्ली वाला : कबूतरबाजी

गुरदासपुर निवासी सुक्खा दिल्ली वाले पर भी मानव तस्करी के मामले में जेल काट चुके हैं। 200& में उन पर पटियाला व दिल्ली में भी केस दर्ज हुआ था। वह तीन साल दिल्ली व कपूरथला जेल मेंं भी रह चुके हैं।

अमरीक उर्फ मीका सिंह : कबूतरबाजी

दिलेर महंदी के छोटे भाई मीका सिंह कुछ लोगों को भारत के बाहर भेजने के मामले में काफी चर्चा में रहे। हालांकि मीका ने इससे इंकार किया था। इसके अलावा मीका विदेशी करेंसी के मामले में भी दोषी पाए जा चुके हैं।

केएस मक्खन : हेराइन तस्करी

पॉप गायक केएस मक्खन पर 2006 में हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। मक्खन उस समय कनाडा में रह रहे थे। उसके भाई, पीए समेत कई लोगों पर भी नकोदर में तस्करी के केस दर्ज हुए थे।

गुरमीत नागरा : अफीम तस्करी

अफीम तस्करी के मामले में गायक गुरमीत नागरा को जेल भेजा गया था। उनकी जेल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मनकीरत औलख : धोखाधड़ी

फतेहाबाद में पंजाबी गायक मनकीरत औलख पर बॉयोगेस प्लांट लगाने के नाम पर कागजी कार्रवाई के बहाने धोखे से साइन करवाने व जाली कागजात तैयार कर जमीन अपने नाम करवाने का मामला दर्ज किया गया। सिरसा में भी नवीन अरोड़ा नामक एक व्यक्ति ने उन पर मामला दर्ज करवाया था।

नछत्तर गिल : दुष्कर्म

लुधियाना की एक युवती को टॉप मॉडल और मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा देकर होटलों में दुराचार करने के आरोप में नछत्तर गिल पर लंबी जांच के बाद मामला दर्ज किया गया था।

जरनैल सिंह जैली : दुष्कर्म

पंजाबी गायक जरनैल उर्फ जैली के खिलाफ चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल ने गैंगरेप, गर्भपात का मामला दर्ज किया गया था। कई दिनों तक उनको पकडऩे के लिए छापेमारी भी की गई थी।

हरभजन मान : चेक बाउंस

मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में भी कोर्ट गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। फरीदकोट की एक कंपनी ने साढ़े चार लाख नहीं चुकाने पर शिकायत की थी।

यह भी पढ़ेंः नई पार्टी बना सकते हैं बागी आप नेता, आज बड़ी घोषणा की संभावना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.