पिता का सपना साकार कर रहे मनदीप
पिता हरदेव सिंह के निधन के तीन दिन बाद अपने प्रदर्शन से आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जीवटता का परिचय दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
पिता हरदेव सिंह के निधन के तीन दिन बाद अपने प्रदर्शन से आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जीवटता का परिचय दिया है। जालंधर के मनदीप सिंह ने सोमवार को नाइटराइडर्स के खिलाफ 66 रन की पारी खेली। बीते शुक्रवार को मनदीप सिंह के पिता हरदेव सिंह का निधन हो गया था। मनदीप घर लौटने के बजाय टीम के साथ रुके रहे और मैच खेलने का फैसला किया। मनदीप सिंह के पिता का सपना भी यही था कि वह खूब क्रिकेट खेले और क्रिकेट के क्षीतिज का सितारा बनें। स्व. हरदेव सिंह एथलेटिक्स के कोच रह चुके थे। उन्होंने देश को कई अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिए। उन्हीं की प्रेरणा से आज मनदीप आपीएल में छाए हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें