विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगी पड़ी रेलवे ट्रैक पर लापरवाही, जालंधर कैंट में लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक मौत

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 07 Mar 2021 04:29 PM (IST)

जालंधर कैंट स्टेशन पर रविवार सुबह 700 बजे के करीब ट्रेन नंबर 02237 बनारस एक्सप्रेस की चपेट में आने से ...और पढ़ें

जालंधर कैंट में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
जालंधर कैंट में ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक को रेलवे ट्रैक पार करते हुए लापरवाही बरतने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। रविवार सुबह उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के इलाकों में पूछताछ के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस कारण शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 7:00 बजे के करीब ट्रेन नंबर 02237 बनारस एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे लाइन क्रॉस करते एक युवक की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही, उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।