विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के लुधियाना और अमृतसर बनेंगे देश के स्वच्छता मॉडल, केंद्र की ‘प्रगति-50’ पहल में शामिल

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:09 PM (IST)

लुधियाना और अमृतसर को केंद्र सरकार की 'प्रगति-50' पहल में शामिल किया गया है, जिसके तहत इन शहरों को शहरी ...और पढ़ें

पंजाब के लुधियाना-अमृतसर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर।

पंजाब के लुधियाना-अमृतसर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर।

HighLights

  1. लुधियाना और अमृतसर 'प्रगति-50' पहल में शामिल, बनेंगे मॉडल शहर

  2. शहरी स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

  3. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पहल का शुभारंभ किया, निगरानी होगी

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के दो प्रमुख शहर लुधियाना और अमृतसर को केंद्र सरकार की ‘प्रगति-50’ पहल में शामिल किया गया है।

इसके तहत दोनों शहरों को शहरी स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को इस पहल का शुभारंभ किया।

‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0’ के तहत शुरू की गई इस पहल में देश के 24 राज्यों के 50 शहरों को शामिल किया गया है। पंजाब से लुधियाना और अमृतसर का चयन हुआ है। लुधियाना राज्य का प्रमुख औद्योगिक शहर है, जबकि अमृतसर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 8.49.46 PM

पहल के तहत दोनों शहरों में केवल नियमित सफाई तक सीमित न रहते हुए वैज्ञानिक ठोस कचरा प्रबंधन, प्रयुक्त जल का बेहतर प्रबंधन और समग्र स्वच्छता व्यवस्था विकसित की जाएगी। कचरे के संग्रह, परिवहन, प्रसंस्करण और निस्तारण की व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 8.50.03 PM

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अनुसार, योजना की प्रगति पर नजर रखने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया गया है। इसके माध्यम से चयनित शहरों में चल रहे स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री स्वयं प्रत्येक दो महीने में पहल की प्रगति की समीक्षा करेंगे।