श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले भक्तों के लिए लगाया लंगर
श्री अमरनाथ यात्रा को जाने वाले शिव भक्तों के लिए श्री इच्छाधारी मंदिर अड्डा रायपुर बल्ला पठानकोट रोड में लंगर लगाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : दो साल बाद शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा को जाने वाले शिव भक्तों के लिए श्री इच्छाधारी मंदिर, अड्डा रायपुर बल्ला पठानकोट रोड में लंगर लगाया गया है, जोकि श्री अमरनाथ यात्रा के जारी रहने तक निरंतर चलेगा। भगवान शिव के जयघोष के साथ लंगर शुरू किया गया। इस मौके पर सेवादार भगवान दास शर्मा व राजिदर शर्मा ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा के लिए पिछले कई सालों से उक्त सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा को जाने वाले शिव भक्तों को यहां पर विश्राम की सुविधा भी दी गई है। इस मौके पर नरेश काली, विजय महाजन, अशोक शर्मा, विजय प्रभाकर, राजीव शर्मा, अश्वनी शर्मा धूप वाले सहित सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें