पुलिसकर्मी आठ साल तक रहा लिव इन रिलेशनशिप में और अब...
एक युवती आठ साल तक एक पुलिसकर्मी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रही, लेकिन अब उसकी शादी तय हो गई। युवती ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
जेएनएन, जालंधर। पिछले आठ साल से युवती जिस पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। अब युवती ने पुलिस में अपने लिव इन साथी पर धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने कहा कि लिव इन में रहने के दौरान उसने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब कहीं और शादी कर रहा है।
वेरका मिल्क प्लांट के पास रहने वाली युवती सपना (काल्पनिक नाम) ने बताया कि पंजाब पुलिस के मुलाजिम रिनसन के साथ उसके काफी पुराने संबंध थे। आठ साल से वे दोनों एक साथ थे और रिनसन उसे शादी का झांसा देता था। इस बीच, उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, विनसन उससे काफी रुपया भी ले लिया।
पढ़ें: छात्रा को फिल्म दिखाने के बाद बनाया हवस का शिकार और फिर करने लगा ब्लैकमेल
विनसन का परिवार केरल में रहता है। परिवार ने उसकी शादी किसी और लड़की से तय कर दी। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो रिनसन ने उसे शादी कर जालंधर रखने और माता-पिता की मर्जी से हुई शादी के बाद उस लड़की को केरल में रखने की बात कही। इस पर युवती ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दी।
पढ़ें: करवाचौथ के दिन पत्नी ने कमरा किया बंद और फिर तोड़ दिया रिश्तों का बंधन
पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पढ़ें : विवादित एसपी सलविंदर महिला कांस्टेबलों से भी करता था छेड़छाड़, मामला दर्ज