जालंधर में डिजिटल लोहड़ी कांटेस्ट में लवित का भंगड़ा बेस्ट, परी ने जीता सिंगिंग कंपीटीशन
Online Lohri Competion जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने द बिगेस्ट डिजिटल लोहड़ी कांटेस्ट-2021 कारवाया। आनलाइन प्रतियोगिता में देश भर से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें भांगड़ा गिद्दा ड्रेस इन पंजाबी अटायर सिंगिंग जैसे कंपीटीशन करवाए गए।
जालंधर, जेएनएन। लोहड़ी के अवसर पर द ग्रेट पोडियम संस्था की ओर द बिगेस्ट डिजिटल लोहड़ी कांटेस्ट-2021 का आयोजन करवाया गया। आनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डिजिटल इवेंट में भांगड़ा, गिद्दा, ड्रेस इन पंजाबी अटायर, सिंगिंग जैसे कंपीटीशन करवाए गए।
भंगड़ा में पहला स्थान लवित ने हासिल किया। दूसरा स्थान मनित वर्मा को मिला। इसी तरह लड़कियों ने गिद्दा डाला जिसमें प्रीत कौर को पहला स्थान मिला। वहीं, काव्या और आशिया दूसरे स्थान पर रहीं। ड्रेस इन पंजाबी अटायर में पहला स्थान मनराज दीप और दूसरा स्थान पूनम शर्मा को मिला।
जालंधर में हुए लोहड़ी डिजिटल कांस्टेस्ट में भंगड़ा में लवित सिंह ने पहला स्थान पाया। वहीं सिंगिंग कांपीटीशन में परी महाजन विजेता रहीं।
इसके अलावा किड्स कैटेगरी में काव्या और आशिया पहले स्थान पर रही। सिंगिंग कंपटीशन में परी महाजन ने प्रथम स्थान और रित्विका घोष नहीं दूसरा स्थान हासिल किया। डिजिटल कॉन्टेस्ट में रोनिक सिंह रावत ने बतौर जूरी मेंबर्स की भूमिका अदा के। इस अवसर पर फाउंडर आशिमा कालरा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।