Move to Jagran APP

ललित शर्मा सर्वसम्मति से लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष घोषित, विशाल व विक्रांत महासचिव व उपाध्यक्ष बने

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि कुटीर लघु सूक्ष्म मध्यम व कुटीर उद्योग देश की आर्थिकता का सबसे सुदृढ़ धुरा है और सर्वाधिक रोजगारप्रदाता है। वर्तमान केंद्र सरकार ने उपरोक्त सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं तैयार की है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:04 AM (IST)
ललित शर्मा सर्वसम्मति से लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष घोषित, विशाल व विक्रांत महासचिव व उपाध्यक्ष बने
लघु उद्योग भारती पंजाब ने नई नियुक्तियां घोषित की हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य रहे ललित शर्मा, विशाल दादा व विक्रांत शर्मा को सर्वसम्मति से कुटीर, सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों के हितों की आवाज बुलंद करने वाली राष्ट्रीय संस्था लघु उद्योग भारती, पंजाब का क्रमश अध्यक्ष, महासचिव व उपाध्यक्ष (मीडिया प्रभारी) घोषित किया गया है। नई नियुक्तियां घोषित किए जाने के मौके पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, उत्तर क्षेत्र प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुशील गुप्ता, इंजीनियर विनोद जैन व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि कुटीर, लघु, सूक्ष्म, मध्यम व कुटीर उद्योग देश की आर्थिकता का सबसे सुदृढ़ धुरा है, और सर्वाधिक रोजगारप्रदाता  है। वर्तमान केंद्र सरकार ने उपरोक्त सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं तैयार की है। केंद्र सरकार के बजट, अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में  लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए सुझावों का सकारात्मक उपयोग संगठन क्षमता की सार्थकता प्रदान करता है।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति (2021-2023) के पदाधिकारियों की सूची भी जारी की। जिसमें अध्यक्ष ललित शर्मा, महासचिव विशाल दादा, उपाध्यक्ष (मीडिया प्रभारी) विक्रान्त शर्मा, उपाध्यक्ष विजय तलवाड, एसएस कंग, चन्द्र शेखर गुप्ता, सुरिंदर ढल्ल, समीर खन्ना, विनेश शुक्ला व अवनीश परमार, मार्गदर्शक मंडल इंजीनियर विनोद जैन, ठाकुर रूप सिंह धूमल, सर्व दमन भरत, डॉ. रघुबीर सूरी व अशोक गुप्ता संयुक्त महासचिव प्रदीप मोंगिया व अमित कपूर, सचिव सुबोध सोबती, प्रदीप गुप्ता, मुखविंदर सिंह, बलवंत सिंह गोगी, हरीश गुप्ता,अजय महाजन व अनुज कपूर संयुक्त सचिव ऋषि अरोड़ा, ओम उप्पल, अशोक सेठी, कुलदीप धीमान, हरजीत सिंह व अनिरुद्ध धीर महिला विंग अध्यक्ष अर्चना जैन व महासचिव सीमा धूमल बनाए गए।

नवगठित पंजाब प्रदेश टीम ने कोरोना संक्रमण के पश्चात उत्पन्न स्थिति, प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के प्रति अपनाए जा रहे नारात्मक रवैया के प्रति जागरूक करने, उनके समुचित समाधान के लिए कार्यरत रहने का सामूहिक प्रण लिया। निवर्तमान पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल ने नवनिर्वाचित टीम को यथासंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वर्णिम व सकारात्मक भविष्य की कामना की। उन्होने  कुटीर, सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को शत प्रतिशत संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम और रोजग़ार मंत्रालय ( राज्य बीमा कर्मचारी समिति) के सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश लाकड़ा  की स्मृति में एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर चिका ढल्ल, राजीव जैन, जीतेन्द्र बंसल, विवेक राठौर, अरविंद राणा, अमित कत्याल, चेतना भगत, शैली भगत, अनिल शर्मा, सुरेश गुप्ता, प्रद्युम्न मैंहंदीरत्ता, गौरव, दर्शन सिंह सैंहबी, अश्विनी मल्होत्रा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.