महिलाएं अच्छी संगठक, प्रशासक व समन्वयक : समिता
लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ का प्रथम राज्य स्तरीय लघु उद्यमी सम्मेलन संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ का प्रथम राज्य स्तरीय लघु उद्यमी सम्मेलन संपन्न हो गया। रजत जयंती वर्ष को समर्पित समारोह में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ) समिता व लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव अंजू बजाज ने प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जैन महासचिव सीमा धूमल के परामर्श पर आशु धीर को जालंधर, प्रिया अमित गोयल को होशियारपुर व नरिदर कौर सग्गू को फगवाड़ा की संयोजक नियुक्त किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए समिता ने कहा कि महिलाएं अच्छी संगठक, प्रशासक, समन्वयक होती हैं। इसका स्पष्ट प्रमाण है हमारा भारतीय परिवार प्रबंधन व दूसरा महिलाओं की कर्मठता, लगन, व कुछ कर गुजरने के भाव से आधुनिक परिपेक्ष में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नारी शक्ति की सहभागिता है।
लघु उद्योग भारती की प्रदेश महासचिव सीमा धूमल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है। वर्तमान में देश की विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री सहित कई अहम विभागों में भी महिलाए अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय सचिव अंजू बजाज ने कहा कि लघु उद्योग देश की आर्थिकता व सर्वपक्षीय विकास का आधार है। इसके माध्यम से हर हाथ को रोजगार देने का सामर्थ है।
लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने महिला प्रकोष्ठ के गठन संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में भी हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व रक्षामंत्री जो लघु उद्योग भारती गोवा के संयोजक भी रह चुके है, के आक्समिक निधन पर 2 मिट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि भेट की गई। मौके पर केंद्रीय विधुत विनियामक आयोग की केंद्रीय समिति के सदस्य विजय तलवार, प्रदेश प्रचार प्रभारी विक्रांत शर्मा, संयुक्त महासचिव अवनीश परमार, जिला अध्यक्ष जालंधर हरीश गुप्ता, विवेक राठौर, अनिरुद्ध धीर,करमजीत कौर,वीना रानी,ममता आशु धीर,मीना शाही,शिल्प चावला, अमरदीप शेरगिल, अमित गोयल, एच एस नागी, आरती सचदेवा, रुही, विजराम शोरी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।