Move to Jagran APP

स्वच्छ के साथ स्वस्थ भारत का नारा भी बुलंद करें: ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

शहर में 548वें प्रभु कृपा अद्भुत दुख निवारण महासमागम में श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का प्रमाण दे रही थी। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने शनिवार को ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाई।

By Edited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 02:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 10:46 AM (IST)
स्वच्छ के साथ स्वस्थ भारत का नारा भी बुलंद करें: ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी
स्वच्छ के साथ स्वस्थ भारत का नारा भी बुलंद करें: ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

जागरण संवाददाता, जालंधर : जैसे-जैसे ब‌र्ल्टन पार्क नजदीक आ रहा था, भक्ति रस से सराबोर वातावरण मन को शुद्धता का अहसास करवा रहा था। मधुर भजनों पर हजारों की संख्या में झूम रहे श्रद्धालुओं को इंतजार था परम पूज्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी महाराज के दर्शनों का। जैसे ही कुमार स्वामी महाराज मंच पर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। शहर में 548वें प्रभु कृपा अद्भुत दुख निवारण महासमागम में श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का प्रमाण दे रही थी। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने शनिवार को ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाई।

loksabha election banner

रात को मंच पर पहुंचते ही कुमार स्वामी ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके उपरांत पूजा-पाठ का दौर चला। पाठ के बाद उन्होंने नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए मंत्र का उच्चारण करवाया। उन्होंने कहा कि इस मंत्र का प्रयोग सफाई व शुद्धता के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ किसी भी मिशन को हासिल किया जा सकता है। मंत्र के बिना दवाई सूखी लकड़ी के सामान हैं। इस बात को मेडिकल साइंस में भी प्रमाणित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छ के साथ स्वस्थ भारत का भी नारा बुलंद करना चाहिए।

विश्वभर में है ख्याति

कुमार स्वामी महाराज ने बीज मंत्र से विश्वभर में दुखियों के दुख दूर किए हैं। इसके लिए उन्हें 15 नवंबर 2011 में हाउस ऑफ कामंस, ब्रिटिश संसद में अंबेसडर फॉर पीस अवॉर्ड से अलंकृत किया गया। 2 मई 2011 में न्यूयार्क स्टेट सीनेट के सम्मान में निर्विरोध प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद न्यूजर्सी स्टेट सीनेट में भी स्वामी जी के सम्मान का प्रस्ताव पास किया गया। 29 अप्रैल 2011 को न्यूयार्क स्टेट सीनेट के सीनेटर जैक एम मार्टिन ने कुमार स्वामी-डे भी घोषित किया, जिसे अध्यात्म व उत्साह के साथ मनाया जाता है।

देश में भी मिले कई सम्मान

कुमार स्वामी महाराज को देश मे भी कई सम्मान मिले है। इस क्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में भारत साधु समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही महामंडलेश्वर कुमारनंद महाराज (ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी) ने सदैव दुखियों की सेवा जारी रखी। इसके चलते देश के राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने भी उन्हें सम्मानित किया। उनके कार्यक्रम को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है।

आज देंगे बीज मंत्र

कुमार स्वामी महाराज रविवार को देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं को बीज मंत्र देंगे। इसके साथ ही चंद मिनटों में लोगों के कष्ट दूर करके उन्हें स्वास्थ्य जीवन जीने का आशीर्वाद भी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.