Move to Jagran APP

पुलिस डीएवी के कृष्णा शर्मा ने स्केटिंग में सबको पछाड़ झटका पहला स्थान

पंजाब सरकार और खेल विभाग की ओर से तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जाए रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:27 PM (IST)
पुलिस डीएवी के कृष्णा शर्मा ने स्केटिंग में सबको पछाड़ झटका पहला स्थान
पुलिस डीएवी के कृष्णा शर्मा ने स्केटिंग में सबको पछाड़ झटका पहला स्थान

जागरण संवाददाता, जालंधर: पंजाब सरकार और खेल विभाग की ओर से तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जाए रहे हैं। जिसमें अंडर-14 और 18 लड़के और लड़कियों के स्के¨टग मुकाबले हंसराज स्टेडियम में करवाए गए। टूर्नामेंट में 1000 मीटर ¨रक रेस, रोड रेस, रोड 3000 मीटर इनलाइन, ¨रक रेस 500 मीटर इनलाइन करवाए गए। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को सबके सामने पेश किया। अंडर-18 लड़के व लड़कियों के ¨रक रेस 1000 मीटर लड़कों में पुलिस डीएवी के कृष्णा शर्मा ने प्रथम, कैंब्रिज स्कूल के अभिनव कुमार ने दूसरा और हिमांशु शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में कैंब्रिज स्कूल की गलोरिया गोसाईं ने प्रथम, काश्वी ने दूसरा, न्यू सेंट सोल्जर सीसे स्कूल की महक अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 लड़के व लड़कियों के रोड रेस वन लेप में कैंब्रिज स्कूल के अभिनव कुमार ने प्रथम, कृष्णा ने दूसरा और हिमांशु शर्मा तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में कैंब्रिज स्कूल की गलोरिया गोसाईं ने प्रथम, न्यूज सेंट सोल्जर सीस स्कूल की महक अरोड़ा ने दूसरा और कैंब्रिज स्कूल फार ग‌र्ल्ज की संपदा बांसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर रोड रेस-3 लड़कों में कैंब्रिज स्कूल के अभिनव कुमार ने प्रथम, लड़कियों में कैंब्रिज स्कूल की गलोरिया गोसाईं ने प्रथम, केवी-4 जालंधर कैंट की काश्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 500 मीटर ¨रक रेस-3 में लड़कों में पुलिस डीएवी स्कूल के कृष्णा बजाज ने प्रथम, गौरी शर्मा ने दूसरा, लड़कियों में केवी-4 जालंधर कैंट की काश्वी ने प्रथम, महक अरोड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 500 मीटर ¨रक रेस-1 लड़कों में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के पार्थ महेंद्रू ने प्रथम, पुलिस डीएवी स्कूल के अविराज ने दूसरा, सेठ हुक्म चंद स्कूल की शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सेठ राम चंद मेमोरियल स्कूल की महक ने प्रथम, सुखमनजोत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर रोड रेस-1 लड़कों में पुलिस डीएवी स्कूल के रुद्रा घई ने प्रथम और अविराज ने दूसरा स्थान हासिल किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.