हज यात्रा के लिए आज से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें क्या-क्या दस्तावेज हैं जरूरी Jalandhar News
जालंधर में हज यात्रा के लिए फार्म मस्जिद फिरदोस पुरानी कचहरी रोड भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
जालंधर, जेएनएन। हज यात्रा को लेकर ऑल इंडिया जमायत-ए-सलमानी ट्रस्ट ने पहल की है। इसके लिए 21 अक्तूबर से दस नवंबर तक फार्म भरे जाएंगे। खास बात यह है कि यह काम हज कमेटी को करना होता है। लेकिन अभी तक इसके लिए प्रयास शुरू न हो सकने के चलते ट्रस्ट ने पहल की है।
इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान ट्रस्ट के प्रदेश प्रधान हाजी आबिद सलमानी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हज यात्रा को लेकर पहले से तमाम इंतजाम करना व यात्रियों को इसके लिए तैयार करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह फार्म मस्जिद फिरदोस, पुरानी कचहरी रोड, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
हज यात्रा को लेकर आयोजित मीटिंग के दौरान उपस्थित हजी आबिद सलमानी व अन्य।
उन्होंने कहा कि इसके लिए यात्रियों के पासपोर्ट की कॉपी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट व दो पासपोर्ट साइज की तस्वीरों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा फार्म भरने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।इस मौके पर उनके साथ प्रधान जावेद सलमानी, सचिव मोहम्मद शकील, मोहम्मद गुलाब व अन्य मौजूद थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें