Move to Jagran APP

Jalandhar Today 1st October 2022: गुरुद्वारा दीवान अस्थान में सजेगा कीर्तन दरबार, जानें और क्या खास है आज

गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। साथ ही रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

By Sham Sehgal Edited By: DeepikaPublished: Sat, 01 Oct 2022 07:31 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:31 AM (IST)
Jalandhar Today 1st October 2022: गुरुद्वारा दीवान अस्थान में सजेगा कीर्तन दरबार, जानें और क्या खास है आज
जालंधर के गुरुद्वारा दीवान अस्थान में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं एक अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

loksabha election banner

गुरुद्वारा दीवान अस्थान में सजेगा कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे राथ नगर में शुरू होगा।

भगवान शनि देव पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

फ्री वैक्सीन कैंप

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

योगा कैंप

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप का आयोजन सुबह 6 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

आज होगा बाली वध का मंचन

मां अन्नपूर्णा मंदिर, कोट किशन में जारी रामलीला के दौरान शनिवार को बाली वध का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पूर्व धरती पूजन किया जाएगा और सुग्रीव संवाद का मंचन होगा।

यह भी पढ़ेंः- Punjab News: 'असंतोषजनक प्रदर्शन' की टिप्पणी पर बिफरे गार्डियंस आफ गवर्नेंस, सेवा समाप्त किए जाने का कड़ा विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.