Move to Jagran APP

कीर्तन दरबार कल, राज्य भर से शामिल होंगे रागी जत्थे

गुरुद्वारा पातशाही पहली लम्मा पिड में कीर्तन दरबार का आयोजन सात दिसंबर को होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:12 AM (IST)
कीर्तन दरबार कल, राज्य भर से शामिल होंगे रागी जत्थे
कीर्तन दरबार कल, राज्य भर से शामिल होंगे रागी जत्थे

जागरण संवाददाता, जालंधर : गुरुद्वारा पातशाही पहली लम्मा पिड में कीर्तन दरबार का आयोजन सात दिसंबर को होगा। सर्व धर्म वेलफेयर सेवा सोसायटी लंबा पिड के तत्वाधान में होने जा रहे समागम में राज्य भर से रागी जत्थे संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। इस संबंध में वीरवार को आयोजित बैठक में संत बाबा जसविदर सिंह बशीरपुरा वाले व संत जबलपुर सिंह नानकसर वाले विशेष रूप से शामिल हुए।

loksabha election banner

सोसायटी के प्रधान रणजीत सिंह राणा तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह ओला ने बताया कि कीर्तन दरबार का आगाज शाम छह बजे से होगा। इसमें पंथ के प्रमुख संत महापुरुष, कीर्तनी जत्थे व कथा वाचक संगत को गुरु इतिहास से रूबरू करवाएंगे। संत बाबा निहाल सिंह हरियां वेलां वाले, संत बाबा निर्मल दास जोड़े वाले, मीरी पीरी जगाधरी वाले बीबी दलेर कौर, बाबा जीवन सिंह, सुरिदर सिंह रमता, बाबा मनजिदर सिंह राय व बीबी प्रभजोत कौर खालसा इलाही बाणी का उच्चारण करेंगे।

इस मौके पर दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, जगजीत सिंह खालसा, गुरदयाल सिंह, करनैल सिंह रेरू, करमजीत सिंह बिल्ला, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह जज, हरजिदर सिंह राजा, हरबंस सिंह, बब्बू वर्मा, लाल चंद, गुरुदयाल सिंह खालसा, जगतार सिंह लंबा पिड, लखविदर सिंह, हरजीत सिंह, अवतार सिंह, महिदर सिंह सैनी, इकबाल सिंह खालसा, हरविदर सिंह खालसा, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, महेंद्र सिंह व सुखजिदर सिंह सेठी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.