Move to Jagran APP

आत्मरस कीर्तन दरबार में नतमस्तक हुई संगत

संवाद सहयोगी, गोराया : गुरमति प्रचार सभा गोराया द्वारा एसजीपीसी व इलाके की संगत के सहयोग से

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM (IST)
आत्मरस कीर्तन दरबार में नतमस्तक हुई संगत
आत्मरस कीर्तन दरबार में नतमस्तक हुई संगत

संवाद सहयोगी, गोराया : गुरमति प्रचार सभा गोराया द्वारा एसजीपीसी व इलाके की संगत के सहयोग से आंठवें पातशाह साहिब श्री गुरु हरकृश्न जी को समर्पित 17वां वार्षिक आत्मरस कीर्तन दरबार स्थानीय अनाज मंडी में करवाया गया।

loksabha election banner

इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु हरगोबिंद साहिब जी, पक्का दरबाजा से बैंड बाजों की धुनों व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के रूप में कीर्तन दरबार स्थल पर लाया गया। संगत ने रास्ते में नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया। विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों द्वारा संगत के लिए विभिन्न प्रकार का लंगर लगाया गया। इस दौरान गतका पार्टी द्वारा अपने गतके के जौहर दिखाए गए।

कीर्तन दरबार के दौरान भाई मनिंद्र सिंह श्रीनगर वाले, भाई दविंद्र सिंह सोढी लुधियाने वाले, ज्ञानी चरनजीत सिंह जी कथा वाचक, बाबा निर्मल सिंह जी जौडे़ उप्पलां, अवतार सिंह मुलतानी ने कथा कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। सिख इतिहास से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान भारी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। सभा के प्रधान भलविंद्र सिंह ने सहयोगियों व संगत का आभार जताया।

इस दौरान हलका फिल्लौर विधायक बलदेव सिंह खैहरा, पूर्व विधायक मोहन सिंह बंगा, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, गुरमीत सिंह दादूवाल, बलदेव सिंह गोराया, जसवीर सिंह रुड़का खुर्द, चूहड़ सिंह बड़ापिंड, हरजिंद्र सिंह लल्लीयां, अमरजीत सिंह संधू, बाबा सरूप सिंह बच्छोवाल, मुखतियार सिंह गहीर, समाज सेवी संजय अटवाल, बलविंद्र सिंह घुम्मण, दलबीर सिंह अट्टा, अजायब सिंह लांगढि़यां, सु¨रद्र सिंह घटौड़ा, जुझार सिंह, तीरथ सिंह ढेसी, कुलदीप सिंह सरगुंदी, अजीतपाल सिंह सारंग, साधू सिंह पालां, गुरविंद्र सिंह पंडोरी, जुझार सिंह महिसमपुर, अवतार सिंह धुलेता, अजीत सिंह धींगड़ा, हरमिंद्रजीत सिंह, गुरदावर सिंह मसाणी, अमरीक सिंह ढिल्लों, शिंदा बीए, बलवीर सिंह तेहंग, मदन लाल रंधावा, रविंद्रपाल सिंह रिन्कू, बलजिंद्र पाहवा, जीवन कुमार, सुखराज कौर ढिल्लों, जसविंदर चिंता, अनिल जोशी, महा सिंह, म¨हद्र सिंह माहल, पवित्र सिंह संधू, हरप्रीत सिंह के अलावा भारी संख्या में इलाके की संगत मौजूद थी। मंच की भूमिका म¨हद्र सिंह माहल द्वारा निभाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.