अर्बन एस्टेट में खुला खालसा एड का ऑफिस, गुरुओं की जीवनी घर-घर पहुंचाना लक्ष्य
पंथ की मर्यादा को बनाए रखने व इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाजसेवा के लिए खालसा एड ने अर्बन एस्टेट में बुधवार को कार्यालय की शुरुआत की।
By Edited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंथ की मर्यादा को बनाए रखने व इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाजसेवा के लिए खालसा एड ने अर्बन एस्टेट में बुधवार को कार्यालय की शुरुआत की। इस उपलक्ष्य में आयोजित समागम में प्रसिद्ध रागी जत्थों ने शबद गायन करसंगत को निहाल किया।
संस्था के प्रमुख लवप्रीत सिंह ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सिख गुरुओं की जीवनी को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सिख इतिहास से अवगत करवाए जाने की जरूरत है। इससे वह सामाजिक बुराइयों से दूर तो होंगे ही साथ ही ज्ञान का प्रकाश भी फैलेगा। इसके लिए संस्था के बैनर तले व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई जाएगी। इस मौके विशेष रूप से पहुंचे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, अनमोल कोहली, सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, गुरजीत सिंह पोपली, अश्वनी कुमार अरोड़ा को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें