शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रभारी बोले, सोशल मीडिया पर खालिस्तान के समर्थन में हो रहा प्रचार Jalandhar News
विनय जालंधरी ने कहा कि पंजाब में कई जानें कुर्बान कर अमन और शांति बहाल हुई है। इसे किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा।
जालंधर, जेएनएन। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रभारी विनय जालंधरी ने कहा कि पंजाब में खालिस्तान समर्थक तेजी के साथ सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सोशल मीडिया पर खालिस्तान के समर्थन में प्रचार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ शहर में कई जगह इस तरह के पोस्टर लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कई जानें कुर्बान कर अमन और शांति बहाल हुई है। इसे किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को भी खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर भी मुहिम चलाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन आतंकी गिरफ्तार हो रहे हैं और हथियार बरामद किए जा रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां का माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें