Move to Jagran APP

दो हजार के नोट विवाद पर केजरीवाल पर मानहानि का केस करेंगे कंबोज

2000 रुपये का नोट जारी होने से दो दिन पूर्व ही अपने ट्वीटर अकाउंट पर भाजपा नेता द्वारा जारी नोट विवाद मामले में भाजपा नेता केजरीवाल पर मानहानि का केस दायर करने की बात कही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2016 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 04:39 PM (IST)
दो हजार के नोट विवाद पर केजरीवाल पर मानहानि का केस करेंगे कंबोज

जेएनएन, जालंधर। पंजाब भाजपा के लीगल सेल के को कनवीनर एडवोकेट संजीव कंबोज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जल्द ही मानहानि का केस अदालत में फाइल करने की बात कही है। कंबोज ने कहा कि केजरीवाल ने उन पर आधारहीन आरोप लगाए हैं और इस तरह उनकी मानहानि की है इसलिए वह उनके खिलाफ जल्द ही अदालत में केस फाइल करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा नेता का ट्वीट।

गौरतलब है कि संजीव कंबोज ने 6 नवंबर को ट्वीट किया था कि 2000 का नया नोट जल्द ही मार्केट में आने वाला है और तो और साथ में 2000 का नोट दिखाते एक आदमी की फोटो भी डाली थी। उस फोटो में आदमी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करंसी बदलने के एलान से 2 दिन पहले इस भाजपा नेता के 2000 के नोट के साथ फोटो ट्वीट करने से यह साफ हो गया है कि भाजपा वालों को पुराने नोट बंद होने और नया 2000 का नोट शुरू होने की जानकारी पहले से थी।

ट्वीट के साथ भाजपा नेता ने यह फोटो चलाई थी।

इस तरह भाजपा वालों ने अपना काला धन पहले ही बैंकों में जमा करवाकर उसे सफेद कर लिया था। इस पर दैनिक जागरण ने जब जालंधर के एडवोकेट संजीव कंबोज से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके पास यह फोटो सोशल मीडिया के जरिए आई थी। उन्होंने कहा कि जालंधर के वकीलों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। उसमें एक वकील ने यह फोटो डाली थी जिसे उन्होंने वहां से शेयर कर ट्वीट कर दिया था।

पढ़ें : करोड़ों का सोना घंटों में बिका, दो ने कराए सवा चार लाख के रेल टिकट बुक

कंबोज ने बताया कि केजरीवाल के उन पर आधारहीन आरोप लगाने के बाद जब उन्होंने ट्वीट की गई इस फोटो को जूम करके देखा उसमें ऐसा लग रहा था कि यह फोटो किसी बैंक कर्मचारी ने बैंक में ली है, क्योंकि इसमें करेंसी चेस्ट भी जूम करने पर दिख रही है।

पढ़ें : नोट बंद हुए तो पत्नी बोली मेरे पास हैैं 20 लाख, फिर जो हुआ वो सबने देखा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.