दंगों के आरोपी कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना गलत : आप
कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद सौंपने की कड़ी ¨नदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की तलवंडी साबो से विधायक एवं पार्टी के स्त्री ¨वग की ऑब्जर्वर प्रोफेसर बल¨जदर कौर ने कहा है कि इससे देश में कानून व्यवस्था में सुधार की आशा नहीं की जा सकती।
जागरण संवाददाता जालंधर : कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद सौंपने की कड़ी ¨नदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की तलवंडी साबो से विधायक एवं पार्टी के स्त्री ¨वग की ऑब्जर्वर प्रोफेसर बल¨जदर कौर ने कहा है कि इससे देश में कानून व्यवस्था में सुधार की आशा नहीं की जा सकती। बलजिंदर कौर यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
मोदी एवं कांग्रेस के मिले होने का आरोप लगाते हुए बल¨जदर कौर ने कहा कि 1984 के कत्लेआम का आरोप कमलनाथ के पर है। इसके गवाह तत्कालीन लोग एवं मीडिया है। बावजूद इसके कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से नवाजा है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के इस कदम का कड़ा विरोध करती है। वजह यह है कि इससे समाज एवं देश का सुधार होना असंभव है। ऐसे लोग जब तक मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जाते रहेंगे तब तक देश में कानून व्यवस्था का सुधार संभव ही नहीं है। इस मौके पर आप पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, जालंधर प्रधान डॉ. शिव दयाल माली, मंगल ¨सह, सुभाष प्रभाकर, र¨वदर रेखी, गुरविंदर शेरगिल उपाध्यक्ष युवा वर्ग पंजाब, मीडिया इंचार्ज रेखा कश्यप आदि मौजूद रहे।
वॉल्वो मामले में दिल्ली सरकार को खुद लिखें कैप्टन
एनआरआइज़ की सहूलियत के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली तक चलाई गई पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी की वॉल्वो बसों को दिल्ली की आप सरकार के परिवहन विभाग की तरफ से बंद किए जाने के मसले पर बल¨जदर कौर ने कहा कि इस संबंध में कैप्टन सरकार को दिल्ली की आप सरकार को खुद लिखकर भेजना होगा। इसका कारण यह है कि दिल्ली की कोई बस पंजाब में नहीं आती है। पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी की बसें ही दिल्ली में जाती हैं। अगर वह बंद की गई हैं तो कैप्टन सरकार को दिल्ली सरकार को लिखना होगा। वॉल्वो संचालन संबंधी जो भी जटिलताएं होंगी, उन्हें हर संभव प्रयत्न कर दूर किया जाएगा।