कलश यात्रा में हरिनाम संकीर्तन से गूंजा टावर एंक्लेव
टावर एंक्लेव वडाला चौक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नौ दिसंबर से होगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर : मोक्षदा एकादशी को लेकर देवभूमि शंकर धाम रिलीजन व चेरिटेबल ट्रस्ट टावर एंक्लेव वडाला चौक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नौ दिसंबर से होगा। इसमें कथा व्यास वत्स मनोज मिश्रा शास्त्री महाराज (प्रयागराज वाले) श्रीमद् भागवत कथा का उच्चारण करेंगे। इसे लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
हरिनाम संकीर्तन करते हुए शुरू हुई कलश यात्रा की अगुआई सिर पर कलश उठाए महिलाओं ने की। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गिल चौक, श्री गुरु रविदास मंदिर, पूजा कॉलोनी, एपीएस स्कूल व रोजवुड कॉलोनी से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर व लंगर लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वत्स मनोज मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का उच्चारण करने से पितरों को भी मुक्ति प्रदान होती है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करके धर्म की पालना की जा सकती है। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर परम पूज्य ब्रह्मर्षि कश्मीरी लाल शास्त्री व माहेश्वरी डा. पूनम मदान ने सभी को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर अमरजीत, श्रीकांत, राजिदर टक्कर, अर्जुन भंडारी, आदर्श, जीवन मदान, वीना सोनी, कंचन मदान, अनीता खन्ना, विनोद साहनी, ज्योति कपूर, सुनीता, सुमन रानी, गीता मदान, धर्मवीर खजूरिया मौजूद थे।