सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर में नतमस्तक हुए सांसद
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज अपार शक्ति के मालिक थे।
जागरण संवाददाता, जालंधर : सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में आयोजित सतगुरु कबीर महाराज के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद संतोख सिंह चौधरी पहुंचे। उन्होंने कबीर महाराज के जीवन तथा उपदेशों के बारे में बताया। इस दौरान विधायक रिकू तथा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिदर भगत ने भी सतगुरु कबीर महाराज की महिमा का बखान किया। आचार्य जगदीश दास, मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ. राकेश भगत व सतीश भगत ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज की निरंतर आराधना करने से तन व मन शुद्ध होते हैं। इस अवसर पर रवि भगत, पार्षद बचन लाल, वरेश मिंटू भगत, तरसेम लखोत्रा, अजय भगत, अमृत भगत, बंटी संदल, बलविदर भगत, राकेश बबल, दिशांत भगत, निर्मल निक्कू, विकी भगत, अजय, नोनू, जसवंत व पम्मा मौजूद थे।
भार्गव कैंप में विधायक रिकू हुए शामिल
जालंधर : भगत कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुशील रिकू ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज की शिक्षाओं पर चलने से जीवन आसान हो जाता है। भार्गव कैंप के मुख कबीर मंदिर की कमेटी ने विधायक सुशील रिकू को संत कबीर महाराज का चित्र भेंट किया। कबीर महाराज को प्रकाशोत्सव पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। वरिदर शर्मा ने कहा कि हम सबको सतगुरु कबीर महाराज के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करना चाहिए। कबीर महाराज की शिक्षाएं आज के युग में भी सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज ने हमेशा ही मानवता को प्यार, शांति व भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर पार्षद बचन लाल, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षद राजीव टिक्का, पार्षद पति बलबीर चंद अंगुराल, ओम प्रकाश भगत, अश्वनी जंगराल, वरिदर काली, शेर सिंह शेरू, पवन कौशल, राज कुमार राजू, भोला भगत मौजूद रेह।