जेसीआइ जालंधर सिटी ने पढ़ाया नैतिकता का पाठ
जागरण संवाददाता, जालंधर जेसीआइ जालंधर सिटी ने बच्चों को नैतिकता का ज्ञान देने के लिए खास पह
जागरण संवाददाता, जालंधर
जेसीआइ जालंधर सिटी ने बच्चों को नैतिकता का ज्ञान देने के लिए खास पहल की है। क्लब की तरफ से शहर के विभिन्न स्कूल व कालेजों में जाकर उन्हें नैतिकता का ज्ञान देकर इसकी पालना करने की शपथ दिलाई जाती है। संस्था के प्रधान संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कई कालेजों में शपथ ग्रहण आयोजित किए गए।
इस दौरान शहर के चार केन्द्रीय विद्यालय, कन्या महाविद्यालय, बीडी आर्य गर्ल्स कालेज सहित विभिन्न कालेजों में जाकर अच्छे नागरिक बनने व नैतिकता का ज्ञान दिया।
संजय उपाध्याय ने कहा कि क्लब की तरफ से 12 हजार से अधिक स्टूडेंट को नैतिकता का ज्ञान देकर शपथ दिलाई गई है। शुक्रवार को देश भर की क्लबों ने उक्त प्रोजेक्ट किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य कर रही जेसीआइ द्वारा इस विषय पर भविष्य में भी प्रोजेक्ट किए जाएंगे। इस मौके पर क्लब की सचिव जेसी तरविदंर कौर, जेसी केके वधावन, दीपाली बागवानी, जेसी अमनजोत ¨सह, जेसी सोनालिका कत्याल व अन्य मौजूद थे।