यूथ वेलफेयर क्लब की प्रबंधक कमेटी का हुआ चुनाव, जसप्रीत ढिल्लों दोबारा बने प्रधान
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा सरबत के भले के लिए अरदास की गई।
नकोदर, जेएनएन। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इस दौरान कन्वीनर अमृतपाल सिंह ने सालाना रिपोर्ट पेश की। क्लब की प्रबंधक कमेटी का चुनाव यूथ वेलफेयर क्लब के चेयरमैन गुरविंदरजीत सिंह औजला की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जसप्रीत सिंह ढिल्लों को सर्वसम्मति से दोबारा प्रधान बनाया गया। इसके अलावा इक मसीह को सीनियर उपप्रधान, जसवंत सिंह रौली को उपप्रधान, अमरजीत सिंह लित्तरा को उपप्रधान, सुनीता गिल को सचिव, कुलवंत सिंह कौड़ा को कोषाध्यक्ष, मनप्रीत कौर मनी को पीआरओ, डॉ. सुखदेव सिंह रंधावा को मैनेजर नियुक्त किया गया। यहां शीतल राम, विनोद कुमार तनेजा, जसनमीत कौर, शमिंदर कौर, कमलेश रानी, सुखबीर सिंह खालसा, सुनीता, राजेश कुमार, संजना अरोड़ा उपस्थित थे।
बाजवा की सुरक्षा वापस लेना सही फैसला
पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा से सुरक्षा वापस लेने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बाजवा कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के इशारों पर साजिश रच रहे हैं। दोआबा में कई नेता पुलिस सुरक्षा का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए इन सभी की सुरक्षा की जांच होनी चाहिए। सुरक्षा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिले, जिन्हें कोई खतरा है।
भाविप ने 21 परिवारों को दिया राशन
भारत विकास परिषद नकोदर शाखा द्वारा रोहित भल्ला के सहयोग से 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। यहां परिषद के तहसील चेयरमैन भूपिंदर अजीत सिंह, प्रधान आकाश भल्ला, सचिव अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरिंदर पाल सिंह, प्रेम सागर शर्मा, सर्बजीत सिंह धीमान, यशपाल तनेजा, परमिंदर भारद्वाज, सोमनाथ शर्मा, सुरिंदर रेहान, विजय कुमार गुप्ता व अन्य सदस्य उपिस्थत थे।