विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के करतारपुर थाना में हड़कंप, चोरी के आरोपित युवक ने हवालात में उठाया खौफनाक कदम

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 09:05 AM (IST)

चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने थाना करतारपुर की हवालात में ग्रील से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

करतारपुर थाना में चोरी के आरोपित युवक ने आत्महत्या कर ली।
करतारपुर थाना में चोरी के आरोपित युवक ने आत्महत्या कर ली।

जालंधर, जेएनएन। जिले के करतारपुर थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को हिरासत मे लिया था। पकड़े गए युवक ने थाना करतारपुर की हवालात में ग्रील से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ काला पुत्र मोहनलाल निवासी गांव मुदोवाल जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि करतारपुर पुलिस ने शनिवार को ही उक्त युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा था। पुलिस मुलाजिमों मे देर रात हवालात में इसे सोने के लिए चादर दी और मृतक ने उसी चादर से ग्रिल पर लटका कर फंदा लगा लिया। इस बारे में जब थाना करतारपुर की पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो थाना प्रभारी व मुंशी का फोन बंद था।

करतारपुर थाना के सब इंस्पेक्टर आत्मजीत ने बताया कि 379बी धारा के अंतर्गत उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। रात को सोने से पहले उसने कंबल लिया और कंबल की फाड़कर गले में डाल ग्रिल में बांधकर फंदा लगा लिया। उस समय थाना प्रभारी राजीव कुमार छुट्टी पर थे और सब इंस्पेक्टर आत्मजीत के पास चार्ज था।

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें