सुबह मोबाइल पर लड़की से चैटिंग की, दोपहर को फैक्ट्री से लौटकर लगा लिया फंदा
चौबीस साल का राहुल कुछ दिन पहले ही भाई-बहन के पास रहने आया था। तीनों किसी फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार को राहुल ने काम से लौटकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर, जेएनएन। गढ़ा के कैंट रोड में किराए के कमरे में रहने वाले युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल के भाई-बहन वहीं किराये पर रहते थे। कुछ दिन पहले ही राहुल उनके पास रहने आया था। सभी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सुबह सभी अपने काम पर गए थे। थोड़ी देर में राहुल वापस आया और कमरे में आकर फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने उसका शव लटकते हुए देखा तो पुलिस को सूचित किया।
लड़की से झगड़ने के बाद दी थी आत्महत्या की धमकी
बताया जा रहा है कि राहुल किसी लड़की से मोबाइल चैट कर रहा था। सुबह भी काम पर जाते समय उसने लड़की से चैट की। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की बात भी कही थी। किसी को क्या पता था कि वह फैक्ट्री से वापस आकर वास्तव में जान दे देगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें