Move to Jagran APP

ये हैं जालंधर की रॉकस्टार! Women's Day डिजिटल कॉन्टेस्ट में पूजा, अदिति, एकता, विनी और सावेरी विजेता

जालंधर में पैराडाइज ऑफ रॉकस्टार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करवाए गए डिजिटल कांटेस्ट में अलग-अलग राज्यों की 50 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। पांचों विजेता महिलाओं को स्पेशल गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 05:12 PM (IST)
ये हैं जालंधर की रॉकस्टार! Women's Day डिजिटल कॉन्टेस्ट में पूजा, अदिति, एकता, विनी और सावेरी विजेता
जालंधर में पैराडाइज ऑफ रॉकस्टार इवेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया।

जालंधर, जेएनएन। मंगलवार को महिलाओं की प्रतिभा सामने लाने और उनके हुनर निखारने के लिए पैराडाइज ऑफ रॉकस्टार इवेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया। समारोह के दौरान करवाए गए डिजिटल कांटेस्ट में अलग-अलग राज्यों की 50 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। कांटेस्ट में विजेता रहीं पूजा गोयल, अदिति जोशी, एकता, विनी शर्मा और सावेरी ढींगरा को स्पेशल गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

फाउंडर सुमति शर्मा और राहुल के नेतृत्व में करवाए गए डिजिटल कांटेस्ट में घर पर रह कर महिलाओं ने इंजॉय करते हुए महिला दिवस सेलिब्रेट किया। फाउंडर्स ने सभी विजेताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की नारी बहुत ही सशक्त एवं हिम्मती है। वह हर क्षेत्र में वह अपना नाम कर रही है। इस मौके पर मीनाक्षी मंकू, मंजू कालरा, शिल्पा मदान, ऋचा अग्रवाल, शिप्रा शर्मा के साथ अन्य मौजूद रहे।

एनजीओ दिव्यदृष्टि ने महिला शक्ति को किया सम्मानित

जालंधर। एनजीओ दिव्य दृष्टि और यूनाइटेड क्वीन क्लब ने सरस्वती सिंधु न्यास आश्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति को सम्मानित किया। फाउंडर प्रवीण अबरोल की अगुआई में महिलाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को पहले महिला दिवस की बधाई दी और फिर अपने उद्देश्य के लिए हमेशा सही दिशा में चलने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं नीरू जैरथ, नीना चड्ढा, मीनू साही, अम्मी आहलूवालिया, पार्षद अरुणा अरोड़ा, पूजा सिंह, हर्ष गुप्ता, अमिता अग्रवाल, सुरेठा, सीमा वास्त और कुलविंदर दीप कौर को सम्मान चिन्ह दिया गया। इसके अलावा आश्रम की जरूरतमंद लड़कियों को शैंपू, साबुन, आयरन प्रेस, तौलिया आदि जरूरत की चीजें दी गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.