जालंधर में महिला ने बेटे के ससुराल वालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा
निम्मी ने बताया कि उसके बेटे निर्मल को लड़की से प्रेम हो गया था। लड़की वालों के ना-नुकुर करने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे गुस्साए लड़की के घरवालों ने बहू की टांग तोड़ दी और बेटे जान से मारने की धमकी दी है।
जालंधर, जेएनएन। होशियारपुर रोड स्थित चक्क हुसैना मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के ससुराल वालों पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है।
निम्मी पत्नी सोम गिरि ने बताया कि उसके बेटे निर्मल के एक लड़की से प्रेम संबंध बन गए थे। उन्हें पता लगा तो वह लड़की के घरवालों के पास गए और रिश्ते की बात की। लड़की वाले मान गए और शादी की बात करने लगे। कुछ दिनों बाद लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद उनके बेटे ने उस लड़की के साथ जाकर कोर्ट में मैरिज करवा ली। इस बात से गुस्साए लड़की के घरवालों ने बहू को बुरी तरह से पीटा और उसकी एक टांग तोड़ दी। उन्होंने उनके बेटे के साथ भी मारपीट की और लड़की से दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने कहा कि उनका बेटा इसी डर से घर से भागा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि लड़की के परिजन उनके बेटे को जान से मार सकते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें