विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में चेन स्नेचिंग कर भागी महिला 16 साल बाद गिरफ्तार, कई मामले हल होने की संभावना

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sat, 17 Apr 2021 03:52 PM (IST)

जालंधर के शीतला माता मंदिर से 16 साल पहले एक महिला की चेन झपट कर भागी दूसरी महिला को जालंधर ...और पढ़ें

जालंधर में स्नैचिंग की आरोपित महिला को 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।
जालंधर में स्नैचिंग की आरोपित महिला को 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।

जालंधर, जेएनएन। करीब सोलह साल पहले शीतला माता मंदिर से एक महिला की चेन झपट कर भागी दूसरी महिला को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ ने उसे संगरूर से गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया और पूछताछ शुरू कर दी।

थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल 2002 को पूजा शर्मा नाम की महिला ने शिकायत दी थी कि शीतला माता मंदिर के पास से एक महिला की चेन झपट कर फरार हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। जमानत पर आकर महिला फरार हो गई थी। जिसे 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान संगरूर निवासी छिंदर कौर के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि छिंदर कौर के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है और छीना झपटी व चोरी के कई मामले हल होने की संभावना है।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें