WhatsApp पर अनजान ‘लिंक’ को खोलने से रहे सतर्क, क्लिक होते ही खाते से उड़ जाएंगे पैसे
जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर एक लिंक को क्लिक करना भाड़ी पड़ गया। रेडीमेड कपड़े व शूज की दुकान व्यक्ति को एक शख्स ने आनलाइन पेमेंट के लिए एक लिंक भेजा जिसपर क्लिक करते ही उसके खाते से पैसे कट गए।
जालंधर, जेएनएन। वाटसअप के जरिए आने वाले अंजान मैसेज के लिंक को खोलने से पहले सावधान हो जाएं। अब शातिर ठगों की तरफ से ठगी का नया पैंतरा अपना लिया है, उनकी तरफ से आनलाइन लिंक भेजे जाते हैं। जिससे लिंक को क्लिक करने वाले के खाते से पैसे निकल जाते हैं। ऐसा ही मामला जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र के एक फोटोग्राफर के साथ हुआ, जो एक अखबार के साथ जुड़ा हुआ है।
फोटोग्राफर का कहना है कि उसके भाई की रेडीमेड कपड़े व शूज की दुकान हैं। उसने फेसबुक बिजनेस पर शूज की तस्वीरें पोस्ट की थी। उसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को फौजी बताते हुए वाट्सअप काल के जरिए संपर्क किया। उसने पांच जोड़ी शूज खरीदने व आनलाइन पेमेंट करने की बात की। इस दौरान उसने पैसे ट्रांसफर होने का एक मैसेज भेजा। जैसे ही उसने उसके मैसेज को खोला तो उसके खाते से पांच हजार रुपये निकल गए।
इस संबंध में फोटोग्राफर की तरफ से थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दे दी है। गौर हो कि इससे एक टैंट हाउस मालिक के साथ फेसबुक पर आनलाइन डीलिंग के दौरान भी ठग ने खुद को फौजी बताते हुए ठगी की थी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें