Jalandhar Weather Updateः ठंडा रहेगा संडे, मामूली बादल छाए रहने से गिरेगा तापमान
रविवार को मामूली बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट होगी। सर्दी में लगातार हो रहे इजाफे के बीच यह सप्ताह राहत भरा भी रहेगा। जिसमें अधिकतर दिन तेज धूप चलेगी। इस बीच दोपहर के समय लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिलती रहेगी।
जालंधर, जेएनएन। रविवार को मामूली बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी होने के साथ इस बार का संडे दिन भर ठंडा रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23 डिग्री तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा।
सर्दी में लगातार हो रहे इजाफे के बीच यह सप्ताह राहत भरा भी रहेगा। जिसमें अधिकतर दिन तेज धूप चलेगी। इस बीच दोपहर के समय लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिलती रहेगी। लेकिन सुबह व रात के समय तापमान में गिरावट का दौर जारी रहते रहेगा। जिससे ठंड में इजाफे का दौर भी जारी रहेगा। रविवार तथा सोमवार को आसमान में मामूली बादल छाए रहने से ठंड बढ़ेगी।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि धूप खिलने के दौरान पहाड़ी इलाकों में हुए हिमपात के बाद बर्फ पिघलने के साथ चलने वाली शीतलहर का असर मैदानी इलाकों में पड़ता है। जिस कारण इस सप्ताह धूप खिली होने के बावजूद सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है।
लोग शाम को अपने घरों से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे हैं। वहीं, अगर कोई बेहद जरूरी काम हो तो गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसके अलावा ठंड बढ़ने के कारण अब लोग दोपहिया वाहन की बजाय कार में सफर करने को पहल दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, इसलिए सभी लोग अपना ध्यान रखें।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें