Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update: शहर में आज भी छाए रहेंगे बादल, गर्मी का प्रकोप रहेगा बरकरार

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि सितंबर माह के अंतिम दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

By Ankit SharmaEdited By: DeepikaPublished: Fri, 30 Sep 2022 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:26 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: शहर में आज भी छाए रहेंगे बादल, गर्मी का प्रकोप रहेगा बरकरार
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस बीच तीखी धूप भी परेशान करेगी। सितंबर माह के मध्यांतर के बाद रात व तड़के के समय तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इस बीच वीरवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण रात व सुबह के समय लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत हासिल की है।

loksabha election banner

बादल छाए रहने के बावजूद भी खुलकर नहीं हो रही बरसात

वहीं दोपहर के समय खिली तेज धूप व उमस के कारण गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। इस बीच अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, इस बार कमजोर मानसून के चलते दिनभर आसमान मे बादल छाए रहने के बावजूद भी खुलकर बरसात नहीं हो रही है। इसके साथ ही खिल रही तेज धूप के चलते उमस का प्रकोप बढ़ जा रहा है। यहीं कारण है कि गर्मी का प्रकोप यथावत रह रहा है।

अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि सितंबर माह के अंतिम दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

कमजोर मानसून के कारण इस बार बढ़ा गर्मी का प्रकोप

उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून होने के कारण इस बार गर्मी का प्रकोप बड़ा है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के शुरुआत में गर्मी का प्रकोप कम होगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो जाएगी। साथ ही बदलते मौसम में स्वास्थ्य का भी ध्यान अच्छे से रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 30th September 2022: शहर में आज होगा राम वनवास का मंचन; जानें और क्या है खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.