Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, रविवार को बारिश की संभावना
Jalandhar Weather Update जालंधर में रविवार को बाद दोपहर आसमान में बादल छाए रहने तथा मूसलाधार बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तापमान में निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटे को लेकर दिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार के बाद वीकेंड पर भी आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही तापमान में भी समानता बनी रहेगी। वहीं रविवार को बाद दोपहर आसमान में बादल छाए रहने तथा मूसलाधार बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान तापमान में निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटे को लेकर दिए गए हैं। दरअसल सप्ताह की शुरुआत से लेकर रोजाना हो रही पॉकेट रेन के कारण उमस में भारी इजाफा हो गया है। इस बीच हवा में नमी की मात्रा 90 को पार कर चुकी है। जिसके चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार को बाद दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान लोगों ने उमस से काफी हद तक राहत हासिल की।
शनिवार को भी मौसम यथावत बना रहने की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि रविवार को बाद दोपहर आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाओं के बाद मूलाधार बारिश होगी। इस दौरान तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।
काजी मंडी में प्रापर्टी को लेकर भिड़ गए बुआ-भतीजे
काजी मंडी में शुक्रवार देर रात बुआ व भतीजे प्रापर्टी के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। देर रात 12 बजे तक पुलिस मामले को सुलझाने में ही लगी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काजी मंडी इलाके में बुआ-भतीजे के बीच एक प्रापर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर शुक्रवार रात 10 बजे के करीब दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला बढ़ता देख इलाके के रहने वाले लोगों ने थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों ही पक्षों को शनिवार सुबह थाने में बुलाया है।