Jalandhar Weather Update : जालंधर में दोपहर के बाद छाएंगे बादल, हल्की बूंदाबांदी की संभावना
Jalandhar Weather Update मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इस बार कमजोर मानसून के चलते पाकेट रेन अधिक हो रहे हैं। यही कारण है कि उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बारिश की संभावना अधिक है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में बुधवार को बाद दोपहर हुई पाकेट रेन के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा था। वहीं, वीरवार को सुबह आसमान साफ रहने तथा बाद दोपहर आसमान में बादल छा जाने व इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट हो जाएगी। जिसके बाद मौसम सुहावना बना रहने की संभावना प्रबल है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं।
बुधवार को सुबह से लेकर आसमान में बादल छाए रहे थे। वहीं बाद दोपहर हुई पाकेट रेन के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव तो कहीं पर मामूली बूंदाबांदी हुई। लिहाजा इस बीच दिनभर अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इस बार कमजोर मानसून के चलते पाकेट रेन अधिक हो रहे हैं। यही कारण है कि उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बारिश की संभावना अधिक है।
यह भी पढ़ें- रोजगार मेलों में 310 नौजवानों का चयन
जालंधर । ब्लाक विकास और पंचायत अफसर (बीडीपीओ) नकोदर और शाहकोट के दफ्तरों में बुधवार को रोजगार मेले लगाए गए। 310 नौजवानों का चयन किया गया। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि 358 नौजवानों ने हिस्सा लिया। यहां 13 कंपनियां पहुंची। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मेले दो सितंबर को बीडीपीओ दफ्तर लोहियां खास और रुड़कां कलां, तीन सितंबर को बीडीपीओ दफ्तर नूरमहल और जालंधर पूर्वी और सात सितंबर को बीडीपीओ दफ्तर जालंधर पश्चिमी और महितपुर में लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Jalandhar Today 2nd September 2021 : जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या है आज
यह भी पढ़ें- ट्रक एक्सीडेंट में कटी थी होशियारपुर के ASI की टांग, पुलिस कर्मी ने हमले की बात बताई गलत