Jalandhar Weather Update: जालंधर में तेज बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट
Jalandhar Weather Update जालंधर में पिछले सप्ताह धूप खिली रहने के बाद बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। शाम को हुई तेज बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके चलते थोड़े दिनों तक ठिठुरन दोबारा परेशान करेगी।
जालंधर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से लगातार खिल रही धुप तथा बढ़ रहे तापमान के बीच बुधवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। तड़के से ही आसमान में छाए बादल व सुबह के समय शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को तेज बारिश हुई, जिसने फिर से ठंड बढ़ा दी। हालांकि मौसम विभाग ने पहले से ही 3 तथा 4 फरवरी को बारिश की संभावना जताई थी। जो सटीक रही।
दरअसल बीते सप्ताह लगातार रोजाना ही धूप खिली रही। जिसके चलते हार्ड कम पानी वाली ठंड से दो चार हो चुके लोगों ने काफी हद तक राहत महसूस की थी। न्यूनतम 1.05 तापमान से रूबरू हो चुके लोगों ने इस धूप के कारण अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान ने राहत प्रदान की थी। वहीं बुधवार को फिर से आसमान में बादल छा जाने से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें - वैक्सीनेशन में गड़बड़ : जालंधर में पंजाबी गायक दयालपुरी को हेल्थ वर्कर बना लगा दी वैक्सीन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन मौसम खराब रहने की भी संभावना जताई गई है। इसमें तड़के धुंध व दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठिठुरन का आलम बरकरार रहेगा। बीते सप्ताह अधिकतर दिन में धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली थी। हालांकि, तड़के व रात को चल रही शीत लहर के चलते सर्दी का सिलसिला भी बरकरार है। लिहाजा, दोपहर के समय खिली धूप के बीच लोगों को राहत भी मिल रही है।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डाक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि भले ही इन दिनों लगातार धूप खिल रही है, लेकिन लोगों को गर्म वस्त्र पहनाने में परहेज नहीं करना चाहिए। कारण शीत लहर का प्रकोप कभी भी ठंड को बढ़ा सकता है। जिसके चलते बच्चे बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त एहतियात बरतना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन करते रहना चाहिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें