Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलमग्न हुई शहर की सड़कें व गलियां

Jalandhar Weather Update जालंधर में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा रविवार को भी जारी रही। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर की सड़कें व गलियां जलमग्न हो गई हैं। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:48 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलमग्न हुई शहर की सड़कें व गलियां
जालंधर में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।

जासं, जालंधर। जालंधर में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा का असर मौसम पर तेजी से दिखाई दे रहा है।यही कारण है कि शनिवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करवा गया। जिस वजह से जो अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक था, वो गिरकर 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं शनिवार रात से शुरू हुई वर्षा रविवार सुबह भी लगातार जारी है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर की सड़कें व गलियां जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने वीकेंड यानी कि रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई थी। शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 

loksabha election banner

बता दें कि दो दिनों में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, यानी कि शुक्रवार को दिनभर 24 एमएम बारिश हुई थी और शनिवार को 14 एमएम बारिश हुई थी। जिस वजह से शहर की तमाम सड़कों में जलभराव हो गया था और ट्रेफिक की समस्या भी चरमराई रही। खस्ताहाल सड़कों पर से वाहन चालक भी गिरते पड़ते दिखाई दिए थे।

अगर ओवरआल देखा जाए तो तापमान में तेजी से बढ़ती हुई गर्मी की वजह से तापमान 33 डिग्री के पार ही रह रहा था। जिस वजह से तेज तरार धूप खूब सता रही थी और अब जाकर गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलने लगी है। शनिवार को 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था।

------------------

एपीजे रिदम्स में छात्रों व माताओं ने दिखाई प्रतिभा

जासं, जालंधर : एपीजे रिदम्स किंडर वर्ल्ड की तरफ से ओपन इवेंट, फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया। यहां विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने मंच पर आकर अपनी प्रतिभा दिखाई। डीसीपी वत्सला गुप्ता, प्रधानाचार्य मलकीयत सिंह, मुख्याध्यापिका प्री- प्राइमरी निधि घई, मुख्याध्यापिका नम्रता शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.