Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज बारिश होने की संभावना, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

जालंधर में आज बारिश होने की संभावना है। बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश पड़ी जिससे शाम को उमस ने काफी परेशान किया। वहीं रात के समय ठंडी हवाओं ने राहत जरूर दी है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जुलाई तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 07:42 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज बारिश होने की संभावना, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
जालंधर में आज बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में चंद पलों की बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार ही रहा है। जिस वजह से शहरवासियों को खूब परेशानी हुई और उमस के साथ-साथ गर्म हवाओं के थपेड़े भी सहने पड़े। हालांकि दिन भर बादल छाए रहे और चंद पलों के लिए सूर्य देव ही बादलों की छठा से बाहर आते दिखे थे। 

loksabha election banner

शाम होते-होते उमस ने शहरवासियों को खूब सताया और रात के समय ठंडी हवाओं ने जरूर राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को बारिश की संभावना बनी हुई है, हालांकि रात के समय ही बादलों की काली छठा आसमान पर पूरी तरह से छा गई थी। मगर बारिश होती है तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। सुबह चंद पलों के लिए कुछेक स्थानों पर बारिश होने की वजह से उमस से परेशानी हुई और दोबारा पूरे दिन में बारिश का नामो निशां नहीं दिखाई दिया। जिसकी बदौलत अधिकतम तापमान दिन के समय 33.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

अब मौसम विभाग की तरफ से बुधवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मगर बीच-बीच में धूप भी परेशान करती रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, थंडर शावर के साथ-साथ एक से दो स्पेल में बारिश बढ़ने की संभावना है। जिस वजह से आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होती है तो तापमान 30 डिग्री या इससे भी नीचे तक आ सकता है।

यह भी पढ़ें-  Bhagwant Mann Wife : पेशे से डाक्‍टर हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान की होनेवाली दुल्हन गुरप्रीत कौर, पढ़ें उनकी पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें-  मोगा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आज सुनाई जा सकती है डेरा प्रेमियों को सजा, पुलिस छावनी में तबदील हुआ अदालत परिसर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.