विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: दिन में वर्षा के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

Published: Thu, 18 Jun 2026 07:00 AM (IST)

जालंधर में बुधवार को दिन में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

Punjab Weather: दिन में वर्षा के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी। फाइल फोटो

Punjab Weather: दिन में वर्षा के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी। फाइल फोटो

HighLights

  1. बुधवार को दिन में हुई बारिश से उमस बढ़ी।

  2. अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  3. मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। बुधवार सुबह धूप निकली, लेकिन दिन में कई इलाकों में वर्षा हो गई। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी रही, जिससे लोग परेशान हुए। इस वजह से अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से वीरवार को वर्षा की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि शनिवार से सोमवार तक तेज हवा चलने व वर्षा का येलो अलर्ट है।

इस वजह से तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने वीरवार से शनिवार तक तेज हवा के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया था।