Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Today Jalandhar Weather News Update जालंधर में वीकेंड पर दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। लेकिन फिलहाल लोगों को सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 09:34 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
Weather in Jalandhar Today: जालंधर में आज दिनभर धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में वीकेंड पर दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। इस दौरान कुछ समय के लिए अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। लेकिन फिलहाल लोगों को इस कारण सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी। दरअसल, शुक्रवार को दोपहर के समय धूप खिली रहने के साथ शीतलहर के चलते दौरान दिन भर अधिकतम 16.8 तथा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहे हवा के दबाव तथा शीत लहर का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत तक मौसम यथावत रहेगा। जिसके तहत धूप के साथ शीतलहर भी चलेगी। इस बीच न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

दो फरवरी से फिर छाएंगे बादल

इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म होते ही पंजाब से बादल छंट गए हैं और धूप खिलने लगी है। पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को भी सुबह ही धूप निकल आई। धूप देखकर पिछले कई दिनों से दिन में कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में एक फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दो फरवरी से बादल फिर छाएंगे। इससे दिन में फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। पंजाब में बठिंडा की रात सबसे सर्द रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.