Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में तापमान में बनी रहेगी स्थिरता, आज भी अधिकतम 29 डिग्री की संभावना

जालंधर में मौसम में तेजी के साथ हो रहे परिवर्तन के बीच आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। 4 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं आने वाले 24 घंटे में मौसम तथा तापमान यथावत रहने की संभावना है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 08:54 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast ः  जालंधर में तापमान में बनी रहेगी स्थिरता, आज भी अधिकतम 29 डिग्री की संभावना
जालंधर में आज भी खिली रहेगी तेज धूप।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में मौसम में तेजी के साथ हो रहे परिवर्तन के बीच आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। जिसके तहत 4 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा दिए गए हैं।

loksabha election banner

फरवरी माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना खेल रही दूर के कारण अधिकतर तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया था। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन के साथ लोगों ने अप्रैल महीने की तरह गर्मी महसूस भी की। वहीं आने वाले 24 घंटे में मौसम तथा तापमान यथावत रहने की संभावना है।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीकेंड से पहले मौसम स्थिर बना रहेगा। वहीं, शनिवार तथा रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि 15 मार्च के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.