Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Forecastः दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध की चादर, आगामी 48 घंटे झेलना होगा ठंड का कहर

जालंधर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध छाई हुी है। आने वाले 48 घंटे तक लोगों को ठंड का कहर झेलना होगा। कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तथा शीत लहर का असर सीधे रूप से मैदानी इलाकों पर पड़ने वाला है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 07:33 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:43 PM (IST)
Jalandhar Weather Forecastः दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध की चादर, आगामी 48 घंटे झेलना होगा ठंड का कहर
जालंधर में आने वाले 48 घंटे तक लोगों को ठंड का कहर झेलना होगा।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे तक आसमान में धुंध की चादर बिछी रही। वहीं, शीतलहर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे तक लोगों को ठंड का कहर झेलना होगा। कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तथा शीत लहर का असर सीधे रूप से मैदानी इलाकों पर पड़ने वाला है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घंटों को लेकर दिए जा रहे हैं। वहीं, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

मकर सक्रांति के बाद भी ठंड का कहर कम नहीं हुआ है। आमतौर पर मकर सक्रांति पर धूप खिलने के बाद तापमान में इजाफे का दौर शुरू हो जाता है। जबकि, इस बार ऐसा नहीं है। वीरवार को अधिकतम तापमान भी लुढ़क कर 14 डिग्री सेल्सियस तक रह गया था। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने के दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री का आंकड़ा छू लिया था।

वहीं, शुक्रवार को शीत लहर चलने के दौरान मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होने की संभावना प्रबल है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इन दिनों पड़ रही सर्दी से खुद की रक्षा करने के लिए स्वास्थ्य संबंधी की हिदायतों की पालना करनी चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.