विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में गिरा निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा; जानी नुकसान नहीं, कार और बाइक क्षतिग्रस्त

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 11 Mar 2021 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 07:38 PM (IST)

शहर के अली मोहल्ला पुली एरिया में एक निर्माणाधीन इमारत का छज्जा और लेंटर गिरने से दहशत फैल गई है। ...और पढ़ें

जालंधर के अली मोहल्ला पुली एरिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दहशत फैल गई है।
जालंधर के अली मोहल्ला पुली एरिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दहशत फैल गई है।

जालंधर, जेएनएन। यहां अली मोहल्ला पुली पर एक दुकान के ऊपर बन रहे कमरे के बाहर का छज्जा निर्माण के समय गिरने से दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हादसे के समय उसके ऊपर या आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। इस कारण बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया। मलबे की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ी एक कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा पास की दुकान में बैठे एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वहां पर स्कूटर मोटर रिपेयर करने वाली दुकान के ऊपर एक कमरा बनाया था। कमरे का छज्जा दो दिन पहले बनाया गया था। वीरवार को दुकान का काम बंद था। शाम करीब पांच बजे छज्जा अचानक नीचे आ गिरा। उसके साथ छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। सारा मलबा सड़क पर फैल गया। राहत की बात यह थी कि उस वक्त दुकान पर कोई नहीं था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पास की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति के सिर पर ईंट लगी जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।  

जालंधर के अली मोहल्ला पुली एरिया में इमारत का हिस्सा गिरने से मलबे के चपेट में आकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग।

मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर चार के एएसआई सुरेंद्र पाल ने बताया कि इमारत गिरने से किसी को नुकसान नहीं हुआ। जांच की जा रही है कि छज्जा कैसे गिरा। दमकल विभाग के अफसर रजिंदर सहोता ने बताया कि कोई जानी नुकसान ना होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।