विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के कपूरथला रोड पर संकरे पुल पर पलटा बजरी से लदा ट्रक, 3 घंटे तक बाधित रहा यातायात

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 11 Jun 2021 12:39 PM (IST)

जालंधर के कपूरथला रोड पर स्थित एक संकरे पुल पर वीरवार देर रात करीब 1130 बजे एक ट्रक पलट गया ...और पढ़ें

जालंधर-कपूरथला रोड पर पलटा बजरी से भरा ट्रक।
जालंधर-कपूरथला रोड पर पलटा बजरी से भरा ट्रक।

जालंधर, जेएनएन। महानगर के कपूरथला रोड पर स्थित एक संकरे पुल पर वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक में लदी बजरी पूरी सड़क पर फैल गई बजरी के सड़क पर फैल जाने से आवागमन करीब 3 घंटे तक बाधित रहा। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराकर आवागमन दोबारा चालू करवाया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के धक्का मारने से बुजुर्ग ट्रक ड्राइवर और पुलिस वालों के बीच तीखी बहस भी हुई।

ट्रक के ड्राइवर हरदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से बजरी लेकर कपूरथला जा रहे थे। इस दौरान जब वह कपूरथला रोड पर एक संकरी पुली पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने हाई बीम दे दी जिसके चलते उन्हें आगे का रास्ता नहीं दिखाई दिया और वह पुली के फुटपाथ पर चढ़ गए और ट्रक पलट गया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ड्राइवर को छोड़ दिया। हालांकि इस हादसे से इलाके के लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दे रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलि संकरी होने के चलते यह अक्सर हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक युवती स्कूटी समेत गंदे नाले में गिर गई थी। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद इलाके के लोगों ने बाहर निकाला था। इस हादसे में युवती को काफी चोटें आई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।