Jalandhar Today 6th July 2022 : जालंधर में 15-18 वर्ष के किशोरों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में 12-1414-18 व 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जाएगी। सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा व सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे व अपाहिज आश्रम नजदीक एचएमवी कालेज में सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन कैंप लगेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 6 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। बुधवार को जिले की सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में 12-14,14-18 व 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जाएगी।
वैक्सीन कैंप
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे।
अपाहिज आश्रम नजदीक एचएमवी कालेज में सुबह 10 बजे से।
सिविल अस्पताल नर्सिंग स्कूल में सुबह 9 बजे से।
सीएचसी बस्ती गुजां में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर चौंक सुदा में मंदिर में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।
बैठक
सिविल सर्जन आफिस में नेशनल प्रोग्रामों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक दोपहर 2 बजे।
इनरव्हील क्लब का ताजपोशी समारोह शाम सात बजे से।
भंगड़ा कैंप
एलकेसी में भंगड़ा कैंप शाम पांच बजे।
चौकी
श्री कष्ट निवारण बाला जी मंदिर बाजार शेखा में बाला जी की चौंकी सात सात बजे से।
योग शिविर
आदर्श नगर पार्क में योग शिविर सुबह 6 बजे से।
-------------------------
प्रशासकीय कांप्लेक्स में पार्किंग के ठेके की नीलामी आठ को
जासं, जालंधर: जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स जालंधर स्थित स्कूटर, कार पार्किंग के ठेके की नीलामी आठ जुलाई को होगी। 1 अगस्त 2022 से 31 मार्च 2023 तक के समय के लिए खुली बोली आठ जुलाई को सुबह 11 बजे एडीसी जनरल की प्रधानगी में उनकी अदालत कमरा नं. 18, जमीनी मंजिल (डीसी दफ्तर ) में होगी। बोलीकार को बोली में शामिल होने के लिए अपनी दरखास्त व सिक्योरिटी की रकम का बैंक ड्राफ्ट एक दिन पहले जमा करवाना होगा। आरक्षित बोली 22,74,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सबसे बड़े शहर में धड़ल्ले से चल रहा देह व्यापार, पुलिस की रेड में 4 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार