जालंधर टुडे : जालंधर में आज विभिन्न स्थानों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए और क्या खास है
जालंधर में आज सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना की डोज लगेगी। सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से लगेगा। सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा सरकारी हेल्थ सेंटर धन्नोवाली में भी वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से लगेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 20 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। वीरवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना की डोज लगेगी। इसके अलावा चुनावी हलचल रहेगी।
वैक्सीन कैंप
सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर धन्नोवाली में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
सरकारी हेल्थ सेंटर काजी मंडी में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से
भजन संध्या
प्राचीन हनुमान मंदिर टांडा रोड में भजन संध्या शाम चार बजे से।
हवन यज्ञ
मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे
माघ मास को लेकर प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी में हवन यज्ञ सुबह सात बजे से
माघ मास को लेकर श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मुहल्ला में हवन यज्ञ सुबह आठ बजे से।
प्रचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगला मुखी का हवन यज्ञ सुबह सात बजे।
गुलमोहर कालोनी में मां बगला मुखी धाम में हवन यज्ञ सुबह 9 बजे।
कीर्तन
शिव मंदिर वडाला चौक में सत्संग व संकीर्तन दोपहर दो बजे से।