Move to Jagran APP

Jalandhar Today 25th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर के सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। जानिए और क्या खास है जालंधर शहर में आज।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 08:27 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 08:27 AM (IST)
Jalandhar Today 25th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर के सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 25 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में होगी चढ़ावे की गिनती

अनंत चौदस की यानि 19 सितंबर को संपन्न हुए विश्व विख्यात श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के दौरान एकत्रित हुए चढ़ावे की गिनती शनिवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में स्थित चड्ढा बिरादरी के ऑफिस में सुबह 9 बजे से की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए चड्ढा बिरादरी के अध्यक्ष विपिन चड्डा बब्बी बताते हैं कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली चढ़ावे की राशि साथ-साथ बैंक के अकाउंट में जमा करवाई जा रही है।

बैठक

अरोड़ा खत्री बिरादरी की बैठक मास्टर तारा सिंह नगर कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इस दौरान बिरादरी के उत्थान तथा जरूरतों पर चर्चा की जाएगी।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर आहुतियां देंगे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।

भगवान शनि देव पूजन

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन रात 8 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ के साथ की जाएगी।

होशियारपुर में यह रहे खास

पोषण माह

टांडा : ब्लाक टांडा के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है पोषण माह, सुबह दस बजे।

धरना

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 348वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों के धरने का 358वां दिन। रोष प्रदर्शन समय सुबह दस बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 320वें दिन मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा के दिन-रात का धरना 320वें दिन में प्रवेश।

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 340वां दिन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.