Move to Jagran APP

Jalandhar Today 4th November 2021 : दीवाली को लेकर मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर के जेल रोड पर स्थित पंजाब के एकमात्र स्वर्ण मंडित मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। जिसके तहत शाम 6 बजे से लेकर 8.15 बजे तक मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा की जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 07:05 AM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 07:05 AM (IST)
Jalandhar Today 4th November 2021 : दीवाली को लेकर मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में दीवाली को लेकर मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा शाम 6 बजे होगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 04 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

दीपावली को लेकर मां महालक्ष्मी मंदिर में होगी पूजा

रोशनी के त्योहार दीपावली मां महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान रहा है। लोग घर तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ मंदिरों में जाकर भी मां महालक्ष्मी का पूजन करते हैं। जिसे लेकर जेल रोड स्थित पंजाब के एकमात्र स्वर्ण मंडित मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। जिसके तहत शाम 6 बजे से लेकर 8.15 बजे तक मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा की जाएगी।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे।

दीवाली सेलिब्रेशन

लायंस क्लब की तरफ से पिंगला घर में दिवाली सेलिब्रेशन सुबह 11 बजे से

मां महाकाली उत्सव

कलां बाजार में मां महाकाली उत्सव शाम 7 बजे से।

यह भी पढ़ें-  कैप्टन के खिलाफ नवजोत सिद्धू के अमर्यादित बोल, कहा- अमरिंदर सिंह का साथ तो उनकी पत्नी भी नहीं देती

होशियारपुर में आज यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला: कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 392वें दिन में प्रवेश।

टांडा उड़मुड़: कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 398वें दिन में प्रवेश।

गढ़शंकर: मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना 360वें दिन में प्रवेश।

यह भी पढ़ें-  Diwali 2021 Celebration: दीवाली पर बन रहा अद्भुत संयोग, विधिवत करें मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा; जानें शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें-  Diwali 2021 Celebration: आग या पटाखों से झुलसे मरीजों के लिए सिविल अस्पताल तैयार, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें काल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.